डिवाइडर से टकरायी से बाइक, अररियाा के युवक की की मौत, आइओसी कर्मी घायल

कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली हाइस्कूल चौक के समीप एनएच 27 पर सोमवार को कसबा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी

कसबा के गढ़बनैली हाइस्कूल चौक के समीप एनएच 27 की घटना कसबा. कसबा थाना क्षेत्र के गढ़बनैली हाइस्कूल चौक के समीप एनएच 27 पर सोमवार को कसबा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण बादल कुमार सिंह व अन्य लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया गया. जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया. मृतक बाइक चालक की पहचान अररिया जिले के मदनपुर निवासी राजीव कुमार झा के 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में है. बाइक सवार घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के जितेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है. जो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में तकनीकी सहायक पद पर कार्यरत है. कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया. आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >