बीबीए, बीसीए व सीएनडी में नामांकन को आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से वोकेशनल कोर्सेस बीबीए, बीसीए और सीएनडी में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. इस संबंध में डीन छात्र कल्याण प्रो. मरगूब आलम ने बताया कि बीबीए, बीसीए और सीएनडी में नामांकन के लिए एक अगस्त से 5 अगस्त से इच्छुक छात्र-छात्रा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. गौरतलब है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता को लेकर पूर्णिया विवि को वोकेशनल कोर्सेस में नामांकन को टालना पड़ा था. इस बीच, संबंधित अधिकांश अंगीभूत कॉलेजों ने यह मान्यता हासिल कर ली. इसके बाद पूर्णिया विवि ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को इस आशय की जानकारी दी. उच्च शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन आने के बाद कुलपति प्रो. राजनाथ यादव के निर्देश पर वोकेशनल कोर्सेस में नामांकन की प्रक्रिया प्रांरभ की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >