पुत्र की गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन

मरंगा थाना में आवेदन दिया

पूर्णिया. 18 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी को लेकर उसके पिता ने मरंगा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी मो नसीम अख्तर ने कहा है कि बीते 19 नवंबर की सुबह 9 बजे उसका पुत्र मो नियाज़ आलम स्थानीय हाय स्कूल में परीक्षा देने के लिए घर से निकला था.इसके बाद वह घर नहीं लौटा है. इस संबंध में अपने सभी रिश्तेदार और जानने वालों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. पिता द्वारा थानाध्यक्ष से गायब हुए पुत्र के बरामदगी का निवेदन किया गया है. फोटो. 21 पूर्णिया 24- गुमशुदा पुत्र

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >