PURNIA : गुलाबबाग के प्राचीन हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़

पूर्णिया शहर की व्यावसायिक नगरी गुलाबबाग के सुनौली चौक के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है.हर मंगलवार को पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ उमड़ती है. समय-समय पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर की व्यावसायिक नगरी गुलाबबाग के सुनौली चौक के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यह मंदिर गुलाबबाग की घनी आबादी के मध्य में स्थित है. यह मंदिर न केवल धार्मिक स्थल हैं, बल्कि भक्तों के लिए मानसिक शांति और संकट से मुक्ति पाने का दिव्य स्थान भी हैं, जहां हर मंगलवार को पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ उमड़ती है. समय-समय पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है. खास तौर पर मंदिर को लोग संकट मोचन के रूप में मानते है. बुजुर्ग बताते हैं कि जब जब गुलाबबाग और यहां रहने वालों पर संकट आया तब तब भगवान हनुमान ने संकट से मुक्ति दिलायी है. बीच शहर में अवस्थित इस मंदिर के दो मंजिले पर भगवान हनुमान विराजमान हैं. बगल में श्री कृष्ण और राधा की प्रतिमा भी प्रतिष्ठापित है. इस मंदिर में श्रद्धालुओं की मन्नतें भी विशेष महत्व रखती हैं. ऐसा विश्वास है कि हनुमान जी के समक्ष सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है और मन्नत पूरी होने पर दोबारा प्रसाद चढ़ाकर भगवान हनुमान का आभार जताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >