पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा प्रस्तुत इस बजट को जनकल्याणकारी, सर्वस्पर्शी एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया. विधायक ने बजट का स्वागत करते हुए कहा यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के रोडमैप को मजबूती प्रदान करता है.आम आदमी, किसान, श्रमिक, युवा एवं महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बजट में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं. विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और देश की आर्थिक गति और तेज होगी.उन्होंने बताया कि बजट में गंभीर रोगों के उपचार की दवाइयां खेल की सामग्री एवं जनउपयोगी वस्तुओं को सस्ता किया गया है. जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की योजना से बेटियों की शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी.
बजट में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल : विजय खेमका

बजट में सभी वर्गों का रखा गया ख्याल : विजय खेमका
Copied link
विजय खेमका बोले