धमदाहा. विश्व कृमि दिवस पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमारी ज्योति ,अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर इसका शुभारंभ किया. मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि 1 साल से लेकर 2 साल तक के बच्चे को आधी गोली और दो वर्ष ऊपर वाले व्यक्ति को एक गोली खिलानी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में 48 केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर दवा दी जा रही है. वही आशा कार्यकर्ताओ घर-घर जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
