कल से बदल जाएगा इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट का समय, सात दिन के शेड्यूल में हुआ बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है, इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जून से अपनी हैदराबाद फ्लाइट के आगमन और प्रस्थान के समय में आंशिक बदलाव करने की घोषणा की है, जिसके तहत अब यह फ्लाइट अपने पुराने समय से पहले पूर्णिया पहुंचेगी.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट

Airport: पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होने के बाद विभिन्न रूटों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कंपनियों द्वारा उड़ानों का संचालन लगातार किया जा रहा है. वर्तमान में दो प्रमुख एयरलाइंस द्वारा पूर्णिया से दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा दी जा रही है. इसी क्रम में इंडिगो एयरलाइंस ने पहली जून से हैदराबाद रूट पर चलने वाली अपनी फ्लाइट के समय और दिनों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है. हैदराबाद से प्रतिदिन आने और वापस प्रस्थान करने वाली इस फ्लाइट के नए समय की घोषणा इंडिगो द्वारा कर दी गई है.

आगमन समय में 20 मिनट की कटौती, जानें नया शेड्यूल

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, हैदराबाद फ्लाइट के समय में निम्नलिखित तब्दीली की गई है:

  • पूर्णिया पहुंचने का समय (आगमन): 1 जून से अब सातों दिन हैदराबाद से पूर्णिया पहुंचने वाली फ्लाइट के समय को 15:00 बजे की बजाय घटाकर 14:40 बजे कर दिया गया है.
  • हैदराबाद प्रस्थान का समय: पूर्णिया से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के समय में भी शनिवार को छोड़कर बाकी छह दिनों के लिए बदलाव हुआ है, अब यह फ्लाइट 15:55 बजे के बजाय घटाकर 15:40 बजे उड़ान भरेगी.
  • शनिवार का विशेष शेड्यूल: शनिवार के दिन इस फ्लाइट के प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, शनिवार को यह फ्लाइट हैदराबाद के लिए अपने पुराने निर्धारित समय यानी 15:55 बजे ही पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी.

पूर्णिया एयरपोर्ट का वर्तमान संपूर्ण टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट से संचालित होने वाली स्टार एयर और इंडिगो की सभी फ्लाइट्स का वर्तमान टाइम टेबल नीचे तालिका में दिया जा रहा है:

एयरलाइंस का नामफ्लाइट नंबररूट (कहां से आगमन / कहां के लिए प्रस्थान)आगमन समयप्रस्थान समय
स्टार एयरएस 5618/619अहमदाबाद08:45 बजे13:05 बजे
स्टार एयरएस 5620/621कोलकाता12:25 बजे09:25 बजे
इंडिगोआइजीओ 6ई-7924/7925कोलकाता11:20 बजे11:55 बजे
इंडिगोआइजीओ 6ई-6559/6560दिल्ली13:00 बजे13:55 बजे
इंडिगो (नया समय)आइजीओ 6ई-5935/5936हैदराबाद14:40 बजे (सातों दिन)15:40 बजे (शनिवार को 15:55 बजे)

हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी, 30 मई को पहुंचे 1025 यात्री

यात्री आवागमन के आंकड़े: पूर्णिया एयरपोर्ट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों का ग्राफ लगातार मजबूत हो रहा है, आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 30 मई को एयरपोर्ट से कुल यात्री आवागमन की संख्या 1025 रही, जिसमें पूर्णिया आने वाले (आगमन) यात्रियों की संख्या 515 और यहाँ से जाने वाले (प्रस्थान) यात्रियों की संख्या 510 दर्ज की गई.

पिछले 15 दिनों के यात्री आवागमन का विवरण:

  • 29 मई को 973, 28 मई को 1021, 27 मई को 1011, 26 मई को 1020, 25 मई को 1000 यात्री.
  • 24 मई को 1065, 23 मई को 1018, 22 मई को 1017, 21 मई को 1056, 20 मई को 1047 यात्री.
  • 19 मई को 947, 18 मई को 1118, 17 मई को 1137, 16 मई को 968 और 15 मई को 995 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से आवाजाही की है, जो इस रूट की भारी मांग को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >