आज से 12 जून तक चलेगा कृषि संकल्प अभियान

जलालगढ़

जलालगढ़. पूर्णिया जिले में कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक होगा. योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में समीक्षा बैठक की गई. मौके पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर के सोहाने मौजूद थे. उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान पूर्णिया जिले में 29 मई से 12 जून तक होना है. इस अभियान में चिह्नित गांवों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों, नई किस्मों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना एवं इसका प्रसार करना, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझायी गई विभिन्न फसलों में संतुलित खादों के प्रयोग के लिए जागरूक करना, धान की सीधी बुआई तकनीक डीएसआर फसल विविधीकरण आदि उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार शामिल हैं. मौके पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ केएम सिंह सहित डॉ गोविंद कुमार, डॉ राबिया परवीन, डॉ आतिश सागर, दयानिधि चौबे, आदि कृषि वैज्ञानिक व केवीके कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >