सुबह बूंदाबांदी के बाद गर्मी छूमंतर, तीन दिनों तक राहत के आसार

मौसम का मिजाज फिलहाल बदला-बदला सा है. जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद एक तरफ जहां गर्मी छूमंतर हो गयी है, वहीं दूसरी तरफ मौसम सुहाना हो गया है.

पूर्णिया. मौसम का मिजाज फिलहाल बदला-बदला सा है. जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद एक तरफ जहां गर्मी छूमंतर हो गयी है, वहीं दूसरी तरफ मौसम सुहाना हो गया है. दिन में भी आसमान में बादल छाये रहे, जबकि कहीं-कहीं बारिश की फुहार भी हुई जिससे पूरे दिन मौसम कूल-कूल रहा. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इस दौरान न केवल बारिश की बौछार झेलनी पड़ सकती है बल्कि बिजली गिरने की भी आशंका है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 32.0 एवं न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कुछ जगहों पर ओला गिरने की संभावना जताते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह भी दी गयी है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बांग्लादेश तक एक निम्न वायु द्रोणिका और हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है जिससे आंधी व बारिश गुंजाइश बनती नजर आ रही है. मौसम विभाग द्वारा आगामी 30 अप्रैल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इधर, पूर्णिया में सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >