नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को मिलेगा नया मुकाम

पूर्णिया

पूर्णिया. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है और कहा है कि इस पद पर नितिन नवीन का चुना जाना इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में युवा शक्ति देश और पार्टी को नया मुकाम देगी. श्री नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश को नई उंचाइयों तक जाएगी . यहां जारी अपने बयान में विजय राय ने कहा है कि सबसे महत्वपूर्ण है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की बागडोर बिहार को मिली है जो हम तमाम बिहारवासियों के लिए गौरव और गर्व का विषय है. श्री राय ने कहा है कि नितिन नवीन एक युवा और कर्मठ नेता हैं. उन्हें संगठनात्मक अनुभव है और बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है. सबसे अहम यह है कि वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. श्रीराय ने कहा है कि श्री नवीन की ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >