श्मशान घाट की जमीन हड़पने का आरोप

श्रीनगर

श्रीनगर. खोखा दक्षिण पंचायत अंतर्गत खरकटटा पुल के निकट रानीबाड़ी गांव क्षेत्र अंतर्गत रेनगाह के निकट शमशान घाट की जमीन पर पक्का मकान बनाने तथा कुछ लोगों द्वारा भूमि हड़पने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दिया है. स्थानीय ग्रामीणों में किसान नेता शत्रुघ्न यादव, जयनारायण महतो, देवेन्द्र महतो, श्याम लाल महतो, अजय कुमार शर्मा, देबु महतो, दिनानाथ महतो आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राम जानकी श्मशान घाट की जमीन जबरन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. इस बाबत प्रेम कुमार पोद्दार, किशोर कुमार एवं फुंचि देवी ने बताया कि भूमि खरीदगी केवाला है. वे लोग सरकार को खजाना देते आ रहे हैं. उनकी जमाबंदी भी दर्ज है. उनकी जमीन में किसी तरह का विवाद नहीं है. उनकी भूमि कई बार अंचल अमीन द्वारा मापी कर उन्हें जमीन दखल पोजीशन दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >