Suicide News: ऑनलाइन गेमिंग की लत और एग्जाम के तनाव ने ली छात्र की जान, बिहार के पूर्णिया में युवक ने लगाई फांसी

Suicide News: पूर्णिया में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ऑनलाइन गेमिंग की लत और पढ़ाई के तनाव ने एक 22 वर्षीय छात्र की जान ले ली. सहरसा का रहने वाला पारस कुमार पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और परीक्षा में फेल होने के बाद मानसिक तनाव में था.

Suicide News: बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. ऑनलाइन गेमिंग की लत और परीक्षा में फेल होने के तनाव ने एक छात्र की जान ले ली. पॉलिटेक्निक कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर में पढ़ने वाले 22 वर्षीय पारस कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह सहरसा जिले का रहने वाला था और पूर्णिया के केपी मार्केट गली में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

डेढ़ साल से गेमिंग की गिरफ्त में, डेढ़ लाख गंवाए

परिजनों के मुताबिक पारस पिछले डेढ़ साल से ऑनलाइन गेमिंग का शिकार था. शुरुआत में यह शौक था, लेकिन जल्द ही यह लत बन गई. उसने इस गेमिंग में करीब डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए. पढ़ाई के लिए घर से जो पैसे आते, वह भी इसी में खर्च कर देता था.

पिछले साल परीक्षा में फेल, इस बार टेंशन में था

पारस पिछले साल थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में चार विषयों में फेल हो गया था. इस बार जून में फिर से परीक्षा थी और वह पास होने का वादा कर रहा था. परिवार से फोन पर आखिरी बातचीत गुरुवार रात हुई थी, जब उसने गैस खत्म होने की बात कहकर 1000 रुपए मंगवाए. पिता ने उसे 5000 और भेजे थे, जिनमें से 4500 रुपए उसने एक दोस्त को देने की बात कही थी.

कमरे का दरवाजा नहीं खोला, दोस्तों को हुआ शक

घटना वाले दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक जब पारस ने कमरा नहीं खोला, तो उसके दोस्तों और मकान मालिक को अनहोनी का शक हुआ. पुलिस को सूचना दी गई और जब दरवाजा तोड़ा गया तो पारस फंदे से लटका मिला. एफएसएल टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं.

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

सहरसा से रात तक पारस के माता-पिता पूर्णिया पहुंचे और भावुक माहौल में पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस ने लिखित सहमति के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: बिहार में दो लड़कियों की शादी का वीडियो वायरल, देखिए कैसे एक ने दूसरे की मांग में भर दी सिंदूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >