रात भर रास्ते पर बेहोश पड़ा रहा युवक, सुबह बैंककर्मी ने कायम की मिसाल

सुबह बैंककर्मी ने कायम की मिसाल

भवानीपुर . भवन देवी टोला के माता स्थान से कुछ दूरी पर एक युवक पूरी रात बेहोश पड़ा रहा. सुबह में अरविंद कुमार नामक एक सजग नागरिक ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की. बैंक ऑफ बड़ौदा, रघुनाथपुर शाखा में कार्यरत अरविंद कुमार जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर भवन देवी माता मंदिर की ओर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने युवक को बेहोश देखा. उनकी ओर से सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को प्राथमिक सहायता दिलवाने के लिए गाड़ी भेजी गई. युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसकी पहचान बलिया थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई. इसके बाद बलिया थाना को भी सूचित किया गया और युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें भवानीपुर बुलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >