दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया . दुर्घटना मंगलवार की संध्या खरहिया पंचायत के डकैता पुल के समीप घटी है जहां मैत्रा गांव से खरहिया गांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही दो बाइक आपस में टकरा गयी .इस घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की पहचान मो मिठू उम्र 25 वर्ष पिता मो मुश्लीम ग्राम मैत्रा, वार्ड न 05, पंचायत विष्णुपूर, थाना अमौर निवासी के रूप में की गयी. उसका उपचार पूर्णिया में चल रहा है जहां घायल युवक की चिकित्सकों ने स्थिति चिन्ताजनक बतायी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >