सत्संग महाधिवेशन को लेकर नया नंदगोला में निकाली संकल्प यात्रा

दो दिवसीय सत्संग महाअधिवेशन को लेकर नयानंदगोला में ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा निकाली.

रूपौली. दो दिवसीय सत्संग महाअधिवेशन को लेकर नयानंदगोला में ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा निकाली. ग्रामीणों ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल से यात्रा निकाल बघवा, नयानंदगोला, सपहा, डुमरी पुरानी नंदगोला का भ्रमण किया. इस दौरान जय गुरु महाराज संतसेवी महाराज के नारे से गूंज उठा. पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया. ग्रामीणों ने बताया कि एक अप्रैल एवं दो अप्रैल को महा संतमंत अधिवेशन का भव्य आयोजन होना है. इसमें संतमंत समाज के बाबा लालजी महाराज का आगमन होना है. राज्य से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे. मौके पर मनीष जयसवाल, सुनील पासवान, सूर्यनारायण मंडल ,मिथुन साह, प्रवीण गुप्ता ,संजय भारती सहित काफी संख्या में संतमत समाज के लोग साथ थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >