Purnia, पूर्णिया में 14 मई को ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ पर होगा मॉकड्रिल

पूर्णिया में 14 मई को ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ पर होगा मॉकड्रिल

सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, नागरिकों से नहीं घबराने की अपील

पूर्णिया से अरूण कुमार की रिपोर्ट,

पूर्णिया में 14 मई को नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ विषय पर एक वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की क्षमता और विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय का परीक्षण करना है.राज्य सरकार के अनुसार, बिहार के छह नागरिक सुरक्षा जिलों पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में यह अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि इसकी निगरानी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की जा रही है.

सायरन बजते ही होगा ब्लैकआउट

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा. सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद कर पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा. इसके लिए विद्युत विभाग के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है. प्रशासन विभिन्न विभागों के रिस्पांस टाइम और आपसी तालमेल का भी आकलन करेगा.

कई विभाग होंगे शामिल

इस मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और उनके रिस्पांस टाइम का आकलन किया जाएगा. इसके लिए अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की विशेष रूप से तैनाती की जायेगी.

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि 14 मई को शहर में सायरन बजने, अचानक बिजली कटने या आपातकालीन वाहनों की आवाजाही देखकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं. यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं है, बल्कि हमारी सुरक्षा और बचाव प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए किया जा रहा एक मॉक ड्रिल है. सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कर इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >