कन्हरिया में राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकली विशाल शोभायात्रा

डगरूआ

डगरूआ. प्रखंड में मां दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना जहां धूमधाम से की गई, वहीं भगवान श्री रामचंद्र का जन्मोत्सव पर धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के कन्हरिया स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीराम की पूजा के बाद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली.इस दौरान श्रीराम के जयकारे एवं हर हर महादेव की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा.शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, शर्बत आदि की व्यवस्था की.इस शोभायात्रा में कलाकारों ने भगवान श्रीराम जानकी एवं हनुमान जी समेत कई देवी देवताओं की झांकियां निकाली. शोभायात्रा में भाजपा नेता विनोद यादव,प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार, मुखिया प्रदीप कुमार साह, समिति प्रतिनिधि शफीक समेत कई लोग शामिल हुए.पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देते दिखे.इसमें पंचायत प्रतिनिधि के अलावा डगरूआ के बीडीओ शम्स तबरेज आलम, सीओ योगेंद्र दास,पुलिस इंस्पेक्टर इरशाद खान,एमओ परवेज आलम,डगरूआ थाना पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सदल बल जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >