जानकीनगर में निकाली गई भव्य रामनवमी शोभायात्रा

जानकीनगर

प्रतिनिधि ,जानकीनगर . श्रीराम के जन्मोत्सव पर विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जानकीनगर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली . जानकीनगर कपिलेश्वर शिव मंदिर परिसर से रामनवमी शोभा यात्रा निकाल कर पूरे नगर पंचायत का भ्रमण किया. विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया. शोभायात्रा में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील कुमार रजक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव भगत, अभिषेक आनंद सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर, जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, रूपेश्वरी ओपी अध्यक्ष सुष्मिता कुमारी, चकमका ओपी अध्यक्ष प्रिंस कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >