सड़क पार कर रहे छह वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

पूर्णिया जिले में छह वर्षीय सलीम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. पैर बुरी तरह जख्मी होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है.

Road Accident: पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भवानीपुर वार्ड संख्या-11 स्थित भवन देवी टोला निवासी छह वर्षीय सलीम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रुपौली थाना क्षेत्र के इस्लामपुर डोभा गांव की है, जहां वह अपने ननिहाल आया हुआ था.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार सलीम दुकान से सामान लेने जा रहा था. सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में उसके पैर का पंजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर लेकर पहुंचे. वहां फार्मासिस्ट कामता प्रसाद ने उसका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकीय जांच के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

विशेषज्ञ उपचार की जरूरत

फार्मासिस्ट कामता प्रसाद ने बताया कि बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है. उन्होंने कहा कि समुचित उपचार के लिए प्लास्टर और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख आवश्यक है.

सड़क सुरक्षा की उठी मांग

Road Accident: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग प्रशासन से की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >