शौच करने गये 55 वर्षीय व्यक्ति की कोशी नदी धार में डूबने से मौत

कसबा

कसबा (पूर्णिया). मंगलवार को तकरीबन संध्या 5 बजे नगर परिषद कसबा के महावीर चौक स्थित कोसी नदी धार के किनारे शौच करने गये 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत पैर फिसल जाने के कारण कोसी नदी धार में डूबने से हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 17 के गणेश ततमा के रूप में हुई है. मृतक का शव वार्ड संख्या 25 के पार्षद गौरव कुमार के द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कसबा अंचलाधिकारी रीता कुमारी, राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान, राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार, कसबा थाना के एसआई विजय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया. अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि मृतक परिजनों को जल्दी ही सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी. वहीं कोसी नदी धार से मृतक का शव निकालने वाले वार्ड पार्षद गौरव कुमार ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मृतक घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. उसके मौत से परिवार के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >