चाकू दिखाकर बैंककर्मी से 49 हजार की छिनतई

बड़हरा थानाक्षेत्र के सुखासन कोठी पुल के समीप

प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा थानाक्षेत्र के सुखासन कोठी पुल के समीप उत्कर्ष बैंककर्मी मनीष कुमार पिता रामानंद राम थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा को चाकू व अन्य हथियार का भय दिखा कर 49 हजार 423 रुपया नकद व मोबाइल की छिनतइ कर ली गयी. पीड़ित मनीष कुमार ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन में बताया कि सुबह बनमनखी के उत्कर्ष बैंक शाखा से क्षेत्र के लिए निकले थे . करीब 2 बजे सुखासन कोठी संथाली से रुपया कलेक्शन कर वापस बनमनखी जा रहे थे. उसी दौरान सुखासनकोठी पुल के समीप एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति जबरन रोक कर क्षेत्र से कलेक्शन किया हुआ कुल 49423 रुपया व मोबाइल फोन की छिनतई कर औराही की ओर भाग गये. छिनतई करनेवालों की पहचान धीरज कुमार पासवान प्रशांत कुमार यादव ,गणेश यादव , बिट्टू कुमार के रूप में की है. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए गहन छानबीन की जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >