24 सितंबर से 45वां जिला क्रिकेट लीग मैच प्रतियोगिता

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ

पूर्णिया. पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिओम झा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति सदस्यों की बैठक हुई. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री झा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया और कहा कि हम सबों पर जो जिम्मेवारी रजिस्टर क्लबों ने दिया है, उस बेहतरीन तरीके से कार्य कर निभाना है. पिछले सालों से बंद पड़े जिला क्रिकेट लीग मैच प्रतियोगिता को नियमित करना हम सबों का मुख्य उद्देश्य है. खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिता खेलने का अवसर प्रदान कर खिलाड़ियों की क्षमताओं को निखारना है. नवनिर्वाचित सचिव मो इरशाद आलम ने कहा कि नियमित रूप जिला क्रिकेट लीग मैच प्रतियोगिता के साथ – साथ विभिन्न आयु वर्ग का प्रतियोगिता का आयोजन भी होना है ताकि खिलाड़ियों को अपने आयु वर्ग में खेलने का अवसर मिले. सचिव मो इरशाद आलम ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर से 45वां जिला क्रिकेट लीग मैच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >