संत पीटर कैंपस में महिला दिवस पर 400 महिलाओं ने लिया हिस्सा

संत पीटर कैंपस

चर्च की महिलाओं ने आयोजित की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम पूर्णिया. जिला स्थित चर्च की महिलाओं ने मिलकर संत पीटर कैंपस के परिसर में बड़े ही धूम धाम के साथ महिला दिवस मनाया. जिसमें 400 से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को प्रार्थना और दीप प्रज्वलित कर आरम्भ किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिशप फ्रांसिस तिर्की और पटना से आये फादर पंकज कुमार उपस्थित थे. अपने वक्तव्य में बिशप ने महिला सशक्तिकरण और जीवन के मूल सिद्धांत पर जोर दिया वहीं फादर पंकज कुमार ने महिलाओं के सामाजिक जीवन, आत्मिक जीवन और पारिवारिक जीवन के मूल्य और सिद्धांतों को बताया, साथ ही अन्य चर्च के प्रीस्ट जैकब दस, पास्टर शमूएल हेम्ब्रोम, डिकन बबलू मुर्मू, डिकन अनिल सोरेन, फादर छोटेलाल, फादर जॉर्ज इत्यादि पादरियों ने भी अपना आशीर्वाद और प्रार्थना महिलाओं के लिए किया. इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी बातों से एक दुसरे को प्रोत्साहित किया. इनमें मुख्य रूप से सिस्टर प्रेमा, डाॅ गारोती, राधिका नायर, आमेलडा मेरी, डॉ सुमन कनडुलना आदि शामिल रहे. कार्यक्रम मदर्स ऑफ़ इकिमुन्युकल चर्च के द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम की पहल मीना हांसदा, सिस्टर प्रेमा और डिकन सावना मुर्मू ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >