पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक खजांची थाना की पुलिस द्वारा गुरुवार को छापामारी कर कुल 4.2 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप, नकद 1,42, 800 रुपये की राशि एवं एक मोबाईल बरामद किया गया.इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त मो इंतखाब आलम, पिता मो इद्रीश, साकिन बरबट्टा, पो. बिशनपुर, वार्ड 7, थाना अमौर का रहनेवाला है. अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
