एलपीजी गैस से संबंधित 15 दिनों में 205 शिकायतों का किया गया निबटारा

जिले के 38 जगहों पर एलपीजी गैस को लेकर की गयी छापेमारी एवं निरीक्षण

जिले के 38 जगहों पर एलपीजी गैस को लेकर की गयी छापेमारी एवं निरीक्षण

पूर्णिया. पूर्णिया जिले में शनिवार को 6852 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया और सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 22837 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 28 मार्च को 6852 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है. जबकि अभी भी 22837 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं. जिले में कुल 71 गैस एजेंसी संचालित हैं. ज्ञातव्य हो कि 15 मार्च 2026 से आज तक कुल 205 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई है. इसका निष्पादन शत-प्रतिशत कर दिया गया है.जिला आपूर्ति पदाधिकारी शनिवार को जिला के विभिन्न क्षेत्र में कुल 38 जगहों पर एलपीजी गैस को लेकर छापामारी एवं निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया. उन्होने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित दी जा रही है.नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है.

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग न करायें. नियमानुसार गैस की बुकिंग करायें. ससमय पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है.जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों पर विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

इस नंबर पर करें शिकायत

जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर:- 06454-242319/242317/242320फोटो. 29 पूर्णिया 3- एलपीजी गैस लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >