PURNIA. मोबाइल दुकान से 150 मोबाइल की चोरी

मोबाइल दुकान से 150 मोबाइल की चोरी

डगरूआ(पूर्णिया) से शशिधर झा की रिपोर्ट. पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के एनएच 31 बेलगच्छी चौक पर मोबाइल की दुकान से बीती रात को हुई चोरी की घटना में करीब 150 से अधिक मोबाइल की चोरी कर ली गई.पीड़ित दुकानदार करण कुमार साह ने बताया कि बीती शुक्रवार शाम मोबाइल की दुकान बंद कर अपने घर डगरूआ ब्लॉक के ही जसवा गांव गए.सवेरे सूचना मिली की दुकान के शटर को तोड़कर बड़ी संख्या में मोबाइल की चोरी कर ली गई है .वहीं डगरूआ पुलिस सूचना पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं. यहां बता दें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जबकि इनमें से कईयों का खुलासा हो गया लेकिन कईयों का अबतक न खुलासा हो सका है औ न ही सामानाें की बरामदगी हेा सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >