महेंद्र मंडल बने नये डाक अधीक्षक

पूर्णिया : महेंद्र प्रसाद मंडल पूर्णिया के नये डाक अधीक्षक होंगे. इससे पहले डाक अधीक्षक राम परिखा प्रसाद का स्थानांतरण भागलपुर प्रमंडल कर दिया गया. गुरुवार को प्रधान डाक घर परिसर में समारोह आयोजित कर पुराने डाक अधीक्षक को विदाई और नये डाक अधीक्षक का स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रधान डाकघर के तमाम […]

पूर्णिया : महेंद्र प्रसाद मंडल पूर्णिया के नये डाक अधीक्षक होंगे. इससे पहले डाक अधीक्षक राम परिखा प्रसाद का स्थानांतरण भागलपुर प्रमंडल कर दिया गया. गुरुवार को प्रधान डाक घर परिसर में समारोह आयोजित कर पुराने डाक अधीक्षक को विदाई और नये डाक अधीक्षक का स्वागत किया गया.

इस अवसर पर प्रधान डाकघर के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इससे पूर्व डाक अधीक्षक श्री प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया प्रमंडल में उनका कार्यकाल काफी सुखद रहा है. नये जगह पर नयी चुनौतियों को निखारने का मौका मिलेगा.
यहां के अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों का जो साथ मिला है, वह काफी यादगार रहेगा. इस अवसर पर पच्चीस उत्कृष्ट कर्मियों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर डाक निरीक्षक मध्य क्षेत्र के संजीव कुमार चौधरी, डाक निरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र के विमल दीप कुमार, डाक निरीक्षक यू एन चौधरी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा प्रबंधक, पूर्णिया प्रमंडल के डाक निरीक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >