सीसीए के तहत 138 लोगों को किया जायेगा जिला बदर : एसपी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी स्वीटी सहरावत ने सोमवार को बताया कि 138 लोगों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव समर्पित किया गया है, जिन्हें जिला बदर किया जायेगा.

पूर्णिया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी स्वीटी सहरावत ने सोमवार को बताया कि 138 लोगों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव समर्पित किया गया है, जिन्हें जिला बदर किया जा;sगा. उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है. इस दौरान पुलिस को उपलब्धियां भी मिली है. पुराने कांड के फरार अभियुक्त एवं जिनके विरुद्ध स्थाई वारंट निर्गत था, इनमें करीब 160 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. 150 के करीब एनबीडब्ल्यू का सी एपीएफ की टीम एवं थाना की टीम द्वारा तामिला किया गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में हमारे 23 स्थान पर एसएफटी कार्यरत हैं, जो सीएपीएफ के साथ लगातार चेकिंग कर रही है. 23 एसएफटी की टीम लगातार भ्रमणशील है. इनमें प्री पोल के लिए हमारे 15 बीएसएफ की कंपनी एरिया में डोमिनेशन, सर्च व रेड की कार्रवाई कर रही है. डेडिकेट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है. पूर्णिया में चल रहे जितने भी सोशल मीडिया के हैंडलर्स हैं, उनका मॉनिटरिंग किया जा रहा है. कुछ भी संदेश पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत अब तक 14110 लोगों को 135 बीएनएस के अंतर्गत बाउंन डाउन किया गया है. उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की पूरी टीम शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. एसपी ने बताया कि हमारे जितने भी इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर हैं, वहां 29 चेक पोस्ट कार्यरत हैं. वहां प्रॉपर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस लगातार चेकिंग की कर रही है. पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर हमारे चार चेक पोस्ट एवं एक डायनेमिक चेक पोस्ट कार्यरत हैं. जहां सीएपीएफ की टीम के द्वारा और एक मल्टी एजेंसी दालकोला चेकपोस्ट पर कार्यरत हैं, जहां लगातार चेकिंग चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >