पेंशनरों के मामले में बुजुर्ग समाज ने की डीएम से हस्तक्षेप की मांग

पूर्णिया : बुजुर्ग समाज ने नगर निगम के बुजुर्ग पेंशनरों के मामले में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है और कहा है कि नगर निगम में बुजुर्ग पेंशनरों प्रति घोर उपेक्षा हो रही है. आग्रह करते हुए कहा गया है कि बुजुर्ग के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाएं है. नियम कानून भी है. […]

पूर्णिया : बुजुर्ग समाज ने नगर निगम के बुजुर्ग पेंशनरों के मामले में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है और कहा है कि नगर निगम में बुजुर्ग पेंशनरों प्रति घोर उपेक्षा हो रही है. आग्रह करते हुए कहा गया है कि बुजुर्ग के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाएं है.

नियम कानून भी है. संयुक्त राष्ट्र संघ भी बुजुर्ग के लिए बुजुर्ग दिवस मनाने के लिए विश्व के सभी देशों की सहमति से वर्ष में एक दिन बुजुर्ग दिवस मनाने को मुकर्रर किया है, लेकिन यहां उपेक्षा हो रही है. बुजुर्ग समाज के अध्यक्ष भोलानाथ आलोक ने कहा है कि प्रशासन और राज्य भी पेंशनरों के मामले में उदासीन है.
अध्यक्ष श्री आलोक उपाध्यक्ष अनन्त लाल यादव, सचिव परिमल मित्र, वरिष्ठ सदस्य सुदाम चंद्र घोष, धिरिन्द्र चौधरी, फुचुआ मेहतर, गोवनी उरांव, मुखिया मेहतरानी, जय नारायण केशरी, सकल देव यादव, सोनिया मेहतरानी, हिरवा मेहतरी, विलेया मेहतरानी की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि जिलाधिकारी से लेकर नगर विकास व आवास सचिव व नगर विकास मंत्री को दिये गये आवेदन का कोई असर नहीं है.
कार्यरत कर्मचारियों को सरकारी नियम परिपत्र की भी अवहेलना कर सितंबर 2014 से छठे वेतन का लाभ दिया जा रहा है. अभी पिछले दिनों ही 1 अप्रैल 2007 से बकाये छठे वेतन का लाभ दिया गया है जबकि पेंशनरों को अभी तक छठे वेतन के लाभ से भी रखा गया है. श्री आलोक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे पेंशनरों के मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बकाया हक दिलवाने की कृपा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >