बाजार की रौनक बढ़ी, धनतेरस पर होगी धनवर्षा

पूर्णिया : कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन शुक्रवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की पूरी तैयारी है. शहर के बाजार सजधज कर तैयार हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है. इस दिन धनवंतरी जयंती भी मनायी जायेगी. धनतेरस को लेकर शहर […]

पूर्णिया : कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन शुक्रवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की पूरी तैयारी है. शहर के बाजार सजधज कर तैयार हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है.

इस दिन धनवंतरी जयंती भी मनायी जायेगी. धनतेरस को लेकर शहर के लगभग सभी बाजारों की रौनक बनी हुई है. गुरुवार की देर रात तक सड़कों पर बाजार सजते रहे. शहर का कोना-कोना इन फुटपाथी बाजारों से पट चुका है.
इस बाजार में स्टील के बर्तन, पूजा-सजावट के सारे सामान, सजावट के फैंसी आइटम, लक्ष्मी -गणेश की तरह-तरह की मूर्तियां उपलब्ध हैं. कई लोगों ने धनतेरस के लिए अपने पसंदीदा सामानों की एडवांस बुकिंग करा रखी है जिसकी डिलेवरी धनतेरस के दिन की जायेगी. दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को धनतेरस के मौके पर खरीद के एवज में आकर्षक गिफ्ट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
डेढ़ सौ करोड़ पार करेगा कारोबार
कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार धनतेरस में बाजार का कारोबार डेढ़ सौ करोड़ तक जा सकता है. इसमें 25 से 30 फीसदी मुनाफा की संभावना बतायी जा रही है. कारोबारियों का अनुमान है कि 70 से 75 करोड़ का कारोबार केवल सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में होगा. धनतेरस के पूर्व से ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्राफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुट रही है.
सबसे अधिक एलइडी स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट फोन के साथ-साथ फ्रीज और वासिंग मशीन की डिमांड देखने को मिल रही है. वही सर्राफा बाजार में युवकों के बीच ब्रैसलेट और युवतियों के बीच गले का चैन पसंदीदा ज्वैलरी बनी है. जानकारों के अनुसार 25 करोड़ के आसपास बर्तन और फर्नीचर का कारोबार होने की संभावना है. जबकि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >