आंखों को सेहतमंद रखने के लिए करें हाथ धुलाई

पूर्णिया : गुरुवार को वर्ल्ड साइट डे पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ सुभाषचंद्र पासवान ने कहा कि आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए साफ-सफाई का ख्याल रखना काफी अहम है. आपकी आंखों की सेहत का पैमाना आपके हाथों की सफाई […]

पूर्णिया : गुरुवार को वर्ल्ड साइट डे पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ सुभाषचंद्र पासवान ने कहा कि आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए साफ-सफाई का ख्याल रखना काफी अहम है.

आपकी आंखों की सेहत का पैमाना आपके हाथों की सफाई है. अगर आंखों को विकाररहित रखना चाहते हैं तो हाथ धुलाई की आदत डाॅल लें. उन्होंने कहा कि चेहरे को स्वच्छ जल से धोने से पहले आंखें बंद कर लें. उन्होंने कहा कि आमतौर पर छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में जरूरत से ज्यादा काजल लगा दिया जाता है, जिससे नेत्र संबंधी समस्याओं का खतरा उत्पन्न हो जाता है.
उन्होंने कहा कि परंपरा को निभाने के लिए बच्चों को काजल का केवल टीका लगाएं. नेत्र सर्जन डॉ एस के वर्मा ने कहा कि नेत्र संबंधी समस्याएं होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें. डॉ वी पी अग्रवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में नेत्र के उपचार की बेहतर सुविधाएं हैं. इस मौके पर डॉ. राजीव रंजन, डॉ विजय चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >