अब पॉलीथिन की जगह दुकानों में रखें पेपर बैग

हाट-बाजारों व चौक-चौराहों पर निगम लगायेगा जागरूकता शिविर पूर्णिया में प्लास्टिक के पॉलीथिन का उपयोग न करें : मेयर पॉलीथिन की जगह दुकानों में पेपर बैग रखने की अपील पूर्णिया : शहर के हाट बाजारों और चौक-चौराहों पर नगर निगम की ओर से अब जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में शहरवासियों से […]

हाट-बाजारों व चौक-चौराहों पर निगम लगायेगा जागरूकता शिविर

पूर्णिया में प्लास्टिक के पॉलीथिन का उपयोग न करें : मेयर
पॉलीथिन की जगह दुकानों में पेपर बैग
रखने की अपील
पूर्णिया : शहर के हाट बाजारों और चौक-चौराहों पर नगर निगम की ओर से अब जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में शहरवासियों से प्लास्टिक के पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की जाएगी. नगर निगम शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए हर मोहल्ले भी भी अभियान चलाएगा. मेयर सविता देवी ने प्लास्टिक के पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति अगाह करते हुए शहरवासियों से पेपर बैग के इस्तेमाल की अपील की है.
दरअसल, प्लास्टिक का पॉलीथिन अगर आम आदमी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तो वह निगम के नालों में जलनिकासी में भी बाधक बना हुआ है. शहर के अमूमन सभी छोटे-बड़े नाले प्लास्टिक पॉलीथिन के कारण जाम पड़े हैं. निगम की ओर से सफाई होती नहीं कि लोग उपयोग के बाद उस पॉलीथिन को नाले में डाल देते हैं. एक सर्वे के बाद इस सच का खुलासा हुआ है. शहर के भट्ठा का नाला हो या मुख्य ड्रैनेज लालगंज नाला, सबमें इसी प्लास्टिक के पॉलीथिन फेंके पाए गये हैं जिससे पानी की निकासी जगह-जगह अवरुद्ध हो रही है. इधर, जानकारों का कहना है कि प्लास्टिक से बना पॉलीथिन या अन्य सामान मानव शरीर पर घातक असर डाल रहा है. प्लास्टिक से निर्मित सामानो के इस्तेमाल से लोग हर रोज बीमार हो रहे हैं क्योंकि इसमें कई तरह के ऐसे रसायन होते है जिसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य प्रभावित होता है.
इस बीच, हाईकोर्ट द्वारा इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को निर्देश दिए जाने के बाद पूर्णिया की मेयर ने इसे गंभीरता से लिया है और कहा है कि अपने शहर को वे पॉलीथिन से मुक्त कर देंगी. इसके लिए उन्होंने एक कार्ययोजना तैयार की है जिसके पहले चरण में हाट-बाजारों और चौक चौराहों के साथ मोहल्लों में जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसमें विशेषज्ञ यह जानकारी देंगे कि प्लास्टिक पॉलीथिन का किस तरह दुष्प्रभाव हो सकता है. मेयर सविता देवी ने बताया कि निजी कोष से पेपर बैग खरीद कर बांटे जाएंगे और फिर दुकानदारों से भी पेपर बैग रखने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए भी पहल की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >