विशेष शिविर में यूडीआइडी के लिए 110 दिव्यांगों ने दिया आवेदन

विशेष शिविर

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. प्रखंड के सभागार में गुरुवार को दिव्यांगों के लिए विशिष्ट पहचान यूडीआईडी कार्ड को लेकर विशेष शिविर आयोजित की गयी. शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केशरी ने शिविर में आये दिव्यांगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांगों के पास यूडीआईडी कार्ड का होना जरूरी है. शिविर में यूडीआईडी के पोर्टल पर लंबित आवेदनों के साथ-साथ शत प्रतिशत दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं फाइलेरिया रोग से ग्रसित व्यक्तियों का भी दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए जांच की गयी. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शारद कुमार, डॉ गयानंद चौपाल, डॉ मो तौशिफ अहमद द्वारा दिव्यांगों की जांच की गयी. बीडीओ शैलेश कुमार केशरी ने बताया कि शिविर में कुल 110 लाभुक उपस्थित हुए. इसमें से दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए नए आवेदक के रूप मे 85, पूर्व निर्गत ऑफलाइन प्रमाणीकृत आवेदकों के प्राप्त आवेदन 25 प्राप्त हुए हैं. वहीं पीएचसी प्रभारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांगों से शिविर में आकर पंजीकरण कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >