बालिका दिवस पर मवि बभनचक्का में 11 छात्रा सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

भवानीपुर .अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मध्य विद्यालय बभनचक्का में प्रधानाध्यापिका चंचल कुमारी की अध्यक्षता में स्टूडेंट आफ द मंथ सितंबर 2025 के लिए विद्यालयस्तरीय उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 बालिकाओं को प्रशस्ति- पत्र,मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया. शिक्षक नरुत्तम कुमार ने कहा कि बेहतर उपस्थिति ,वर्ग में सक्रिय सहभागिता और पूर्ण रूप से टास्क पूरा करने वाली 11 बालिकाओं पुरस्कृत किया गया है. पुरस्कृत होने वाले छात्राओं में सुधा तेजस्विनी, गुंजा कुमारी, रानी कुमारी,दिव्या कुमारी, डोली कुमारी, सुनीता कुमारी, सोनी कुमारी, रेशमा कुमारी, खुशबू कुमारी, रीति कुमारी और नाजमीन खातून शामिल हैं. मौके पर शिक्षक संजय कुमार मंडल, फरहत सिद्दकी, रानी कुमारी, सतीश कुमार यादव,रूपेश कुमार, अनोज कुमार राम, रमण कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >