सर्पदंश से 10 वर्षीया बच्ची की मौत

घटना शनिवार को श्रीनगर थाना क्षेत्र के ओरेलाबाड़ी में हुई

पूर्णिया. सर्पदंश से 10 साल की एक बच्ची की मौत हो गई. घटना शनिवार को श्रीनगर थाना क्षेत्र के ओरेलाबाड़ी में हुई. घर में सो रही बच्ची को जहरीला सांप ने डस लिया. इसके बार बगल में सो रहे परिजनों को बच्ची ने सर्पदंश के बारे में बताया. बगैर इलाज के बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. अंत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.मृतक बच्ची श्रीनगर थाना के रमेश शर्मा की बेटी प्रिया कुमारी बताया गया है.बेटी की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >