Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए आज नगर भवन में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है.
शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान
आयोजन समिति के अनुसार समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है.
रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. कुल 800 मेधावी विद्यार्थियों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी छात्र-छात्रा को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. विद्यार्थियों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
विशेषज्ञ करेंगे करियर का मार्गदर्शन
प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे. वे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे. आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं.
हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही जानकारी
रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आयोजन समिति ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. विद्यार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
