बेटे-बेटी को गंगा में फेंकने जा रहे बाप को पुलिस ने पकड़ा, जानें क्या है पूरा मामला

अगर समय पर पुलिस ने नहीं पहुंचती, तो वह बच्चों को गंगा में फेंक देता.

पटना : दीघा में गुस्से में आकर अपने सात साल के बेटे ओर तीन साल की बेटी को गंगा जी में फेंकने जा रहे बाप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल शत्रुघ्न पांडेय एक निजी कंपनी में काम करता है.

उसने सात साल के बेटे पीयूष को बाेला था कि वह रोज अखबार पढ़े और 20 बार दंड बैठक करे. लेकिन शनिवार को पीयूष ने दंड बैठक नहीं किया. पिता के पूछने पर उसने झूठ बोल दिया. इसके बाद शत्रुघ्न गुस्से में आ गया.

घर में लड़ाई हुई. फिर वह पीयूष और तीन साल की बेटी को बाइक पर बैठा कर गंगा जी में फेंकने ले जा रहा था. इस दौरान लोगों ने हल्ला किया. पुलिस को सूचना दी गयी.

गंगा किनारे पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा और थाने लायी. पुलिस ने समझाया और एक बांड भरवा कर उसे छोड़ दिया. लोगों का कहना है कि शत्रुघ्न काफी गुस्सैल है. अगर समय पर पुलिस ने नहीं पहुंचती, तो वह बच्चों को गंगा में फेंक देता. फिलहाल दोनों को बचा लिया गया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >