सोलर सेक्टर बना युवाओं की कमाई का नया जरिया, 11 हजार से ज्यादा को ट्रेनिंग, 20-25 हजार तक हर महीने रहे कमा

Bihar Solar Yojana: बिहार में सोलर ऊर्जा का विस्तार युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर बन रहा है. सोलर प्लेट के रखरखाव के लिए 11 हजार से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दिया जा चुका है, जिनमें कई को 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल रहा है. 104 सेंटर्स पर ट्रेनिंग जारी है.

Bihar Solar Yojana: बिहार में सोलर ऊर्जा अब सिर्फ बिजली बचाने का जरिया नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और कमाई का नया रास्ता भी बनती जा रही है. केंद्र और बिहार सरकार की गैर-पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने की नीति के बीच राज्य के बेरोजगार युवाओं को सोलर प्लेट के रखरखाव के लिए खास ट्रेनिंग दी जा रही है.

11 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली ट्रेनिंग

सबसे खास बात यह है कि 11 हजार से ज्यादा युवाओं को अब तक ट्रेनिंग दिया जा चुका है. इनमें बड़ी संख्या में युवाओं को ट्रेनिंग के बाद रोजगार भी मिल गया है. ये युवा देश और दूसरे राज्यों की अलग-अलग कंपनियों में काम कर रहे हैं और 20 से 25 हजार रुपये तक हर महीने कमा रहे हैं.

लाखों घरों की छत पर लगेंगे सोलर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए जा रहे हैं. बिहार में अगले एक-दो सालों में लाखों घरों तक सोलर प्लेट पहुंचाने का लक्ष्य है. ऐसे में इनके रखरखाव की जिम्मेदारी को देखते हुए युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने पहले से ही प्रशिक्षित मैनपावर तैयार करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. सोलर प्लेट लगाने वाली एजेंसियों को पांच साल तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी दी जानी है. ऐसे में प्रशिक्षित युवाओं की मांग बढ़ने की पूरी संभावना है.

104 सेंटर्स पर मिल रही ट्रेनिंग

युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए राज्य में 104 ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं. आईटीआई के 87 प्रशिक्षकों का चयन किया गया है. इन केंद्रों पर सोलर प्लेट के रखरखाव से जुड़ा बेसिक ट्रेनिंग दिया जा रहा है. पिछले साल शुरू हुए इस कार्यक्रम का लक्ष्य 10 हजार लोगों को प्रशिक्षित करना था, लेकिन विभाग ने लक्ष्य से आगे बढ़कर 11 हजार से अधिक लोगों को ट्रेनिंग दी है. इसके अलावा पहले से इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को भी ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है. ऐसे 10 हजार से अधिक लोगों को ट्रेनिंग दिया जा चुका है.

पुराने हुनर को भी मिलेगा प्रमाण पत्र

असंगठित क्षेत्र में पहले से काम कर रहे लोगों के कौशल को प्रमाणित करने के लिए रिकोग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (RPL) के तहत ब्रिज कोर्स भी चलाया जा रहा है. इसमें 15 से 59 वर्ष तक के लोगों को ट्रेनिंग दी जी रही है. अब तक 46 हजार से अधिक लोगों ने नामांकन कराया, जिनमें करीब 98 प्रतिशत लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. जबकि 28 हजार से ज्यादा लोगों को प्रमाण पत्र भी दिया जा चुका है.

Also Read: बिहार के 8 करोड़ लोगों के लिए सरकार का फैसला, गांव में मकानों पर अब नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >