बिहार: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बैंकों ने 40% आवेदन किए नामंजूर, 33,534 में 13,610 आवेदन रिजेक्ट

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऋण आवेदनों को बैंकों द्वारा खारिज करने का मामला सामने आया है. लगभग 40% आवेदन निरस्त किए गए हैं, जिससे सरकारी योजना की गति प्रभावित हो रही है. मुख्य सचिव ने इस पर चिंता जताई है.

PM Surya Ghar Yojana: ( आशुतोष दीक्षित की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट) पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार विशेष जोर दे रही है, लेकिन बैंकों की ओर से ऋण देने में आनाकानी की शिकायत सामने आ रही है. योजना के तहत ऋण लेने के लिए राज्य के 21 बैंकों के पास 33,534 आवेदन पहुंचे, जिनमें से 13,610 आवेदन यानी करीब 40 फीसदी को बैंकों ने अलग-अलग कारणों से निरस्त कर दिया. वहीं, ऋण की राशि महज 3,502 आवेदकों के खाते में ही पहुंच सकी है.

मुख्य सचिव ने बैंकों के अधिकारियों के साथ की बैठक

बैंकों की ओर से आवेदनों को निरस्त किये जाने पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने बीते दिनों ऊर्जा विभाग के साथ बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में निर्देश दिया गया कि ऋण के आवेदनों को 18 दिनों की जगह अब 10 दिनों में ही स्वीकृति दी जाए. साथ ही तय दस्तावेजों के अलावा आवेदकों से कोई अन्य दस्तावेज नहीं मांगा जाये.

10 अगस्त तक के आंकड़ों में सामने आयी स्थिति

10 अगस्त तक बैंकों से मिले आंकड़े ऋण देने में बैंकों की आनाकानी की स्थिति को स्पष्ट करते हैं. आवेदन प्राप्त करने के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सबसे आगे है. एसबीआइ के पास 14,951 आवेदन पहुंचे, जिनमें से 8,369 आवेदन स्वीकृत किये गये. हालांकि, 5,552 आवेदन निरस्त कर दिये गये और सिर्फ 1,030 आवेदकों को ऋण की राशि जारी की गयी.

पीएनबी में 39.3 फीसदी आवेदन निरस्त

पंजाब नेशनल बैंक में 6,004 आवेदन आये. इनमें 3,065 आवेदन स्वीकृत किये गये, जबकि 2,361 आवेदन यानी 39.3 फीसदी निरस्त कर दिये गये. बैंक की ओर से 578 आवेदकों को ऋण की राशि जारी की गयी.

केनरा बैंक ने 44.4 फीसदी आवेदन किये निरस्त

केनरा बैंक के पास 2,725 आवेदन पहुंचे. इनमें 1,289 आवेदन स्वीकृत हुए, जबकि 1,211 आवेदन यानी 44.4 फीसदी निरस्त कर दिये गये. बैंक की ओर से 225 आवेदकों को ऋण की राशि जारी की गयी.

सेंट्रल बैंक में 732 आवेदन निरस्त

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास 1,693 आवेदन आये. इनमें 472 आवेदन स्वीकृत हुए, 489 आवेदकों को राशि जारी की गयी और 732 आवेदन निरस्त कर दिये गये.

बैंक ऑफ इंडिया में 830 आवेदन खारिज

बैंक ऑफ इंडिया के पास 1,949 आवेदन पहुंचे. इनमें 761 आवेदन स्वीकृत किये गये, 358 आवेदकों को ऋण की राशि जारी की गयी, जबकि 830 आवेदन निरस्त कर दिये गये.

बैंकों के आंकड़ों पर एक नजर

बैंकप्राप्त आवेदनस्वीकृत ऋणराशि जारीनिरस्त
आंध्र प्रदेश ग्रा. वि. बैंक1001
बैंक ऑफ बड़ौदा1,790790182818
बैंक ऑफ इंडिया1,949761358830
बैंक ऑफ महाराष्ट्र29913329137
बिहार ग्रामीण बैंक57625079247
केनरा बैंक2,7251,2892251,211
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया1,693472489732
क्रेडिट पेचयर बैंक5550
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक1001
गुजरातलाबागा (पटना)1100
एचडीएफसी बैंक3930309
आईआरबीआई बैंक1110
आईडीबीआई बैंक6983625
इंडियन बैंक1,441521177743
इंडियन ओवरसीज बैंक1851001471
जम्मू एंड कश्मीर बैंक3211
पंजाब एंड सिंध बैंक50181022
पंजाब नेशनल बैंक6,0043,0655782,361
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया14,9518,3691,0305,552
यूको बैंक651210107334
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया1,100435150515

इसे भी पढ़ें: पटना: बख्तियारपुर में दुकान में अचानक लगी आग, 5 महीने की बच्ची समेत तीन जिंदा जले; पूजा के दौरान हादसे की आशंका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >