PM Modi Patna Visit Live: पीएम मोदी बोले बिहार विधानसभा ने इतिहास का किया है निर्माण

PM Modi In Patna Bihar Live : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आयेंगे. इसको लेकर बिहार विधानसभा परिसर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. पटना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री विधानसभा परिसर में आयोजित कई आयोजनों में भाग लेंगे.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

दुनिया में बजते रहना चाहिए बिहार वासियों का डंका 

प्रधानमंत्री बोले की बिहार वासियों का दुनिया में डंका बजता रहना चाहिए. पालि में मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेज़ भी इसका प्रमाण हैं. बिहार का इतिहास न कोई मिटा सकता है न कोई छिपा सकता है. इसलिए मैं समझता हूँ की यह इमारत आज भी हमारे नमन का हकदार है. इस भवन से बिहार की चेतना जुड़ी हुई जिसने गुलामी में भी अपने जनतांत्रिक मूल्यों को खत्म नहीं होने दिया.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

बिहार ने दिया लोकतंत्र 

पीएम ने बोला की लोग कभी कभी बोलते हैं की भारत को लोकतंत्र विदेशी हुकूमत ने दिया. उन्हें बिहार के इतिहास और विरासत पर नजर डालनी चाहिए. बिहार के वैशाली में कब से लोकतंत्र का संचालन हो रहा था. जब दुनिया के अधिकांश क्षेत्र जनतंत्र की समझ विकसित कर रहे थे तब लिच्छवि में गणतंत्र स्थापित था.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम ने विकास कार्य के लिए दी बधाई 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार एवं विजय सिन्हा को विकास कार्यों के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा की मुझे कल्पतरु का पौधा लगाने का मौका मिला, ऐसी मान्यता है की यह वृक्ष हमारी आकांक्षाओं को पूरी करता है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम बोले विधानसभा भवन ने इतिहास का निर्माण किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान बोल की बिहार पहला ऐसा राज्य है जिसने पंचायती स्तर पर महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया. इस विधानसभा भवन ने इतिहास का निर्माण किया है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम का सम्बोधन शुरू 

पीएम नरेंद्र मोदी का शताब्दी समापन समारोह पर सम्बोधन शुरू हुआ. शताब्दी वर्ष की शुभकामना देते हुए बोले की बिहार विधानसभा आने वाले पहले प्रधानमंत्री होने का गौरव मिला. मुख्यमंत्री एवं स्पीकर को दिया आभार.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम ने पुस्तक का किया विमोचन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की विधायी यात्रा पर एक पुस्तक ‘इतिहास के झोरखे’ से का भी विमोचन किया.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम ने अतिथिशाला की रखी आधारशिला 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा संग्रहालय एवं अतिथिशाला की रखी आधारशिला.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

मुख्यमंत्री ने पीएम का किया स्वागत 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत. कहा 21 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रपति ने स्मृति स्तंभ का शिलान्यास किया था. उसी वक्त तय हुआ था की इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाए.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

तेजस्वी यादव ने पीएम का किया स्वागत 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत. अपने सम्बोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर के लिए रखी भारत रत्न की मांग.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम को प्रतीक चिन्ह किया भेंट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद जिंदबाद के नारे से गूंज उठा पंडाल. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने यहां प्रधानमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह किया भेंट.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम ने लगाया कल्पतरु का पौधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा परिसर के उद्यान में लगाया कल्पतरु का पौधा.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

शताब्दी स्तंभ का किया अवलोकन

बिहार विधानसभा परिसर में पीएम मोदी ने शताब्दी स्तंभ का किया अवलोकन. बिहार विधानसभा परिसर के सौ वर्ष पूरे होने पर 40 फीट ऊंचा स्तंभ बनाया गया है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

बिहार विधानसभा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

बिहार विधानसभा परिसर में पहुंचा पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला. विधानसभा में किया गया स्वागत.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव संबोधन

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

विधानसभा परिसर के लिए निकलेंगे पीएम 

पटना एयरपोर्ट से बिहार विधानसभा परिसर के लिए निकलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का करेंगे लोकार्पण.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

मंच पर 10 कुर्सियां लगी हैं

बिहार विधान सभा परिसर के कार्यक्रम स्थल के मंच पर 10 कुर्सियां लगी हैं.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

विधायक व सांसद भी पहुंचे 

सांसद रमा देवी, प्रिंस राज, कौशलेन्द्र कुमार, रामनाथ ठाकुर, गोपाल ज़ी ठाकुर, राम कृपाल यादव, एमएलसी अफ़ाक़ अहमद खान और गया जिला परिषद के उपाध्यक्ष डॉ.शीतल प्रसाद यादव भी पहुंचे हैं

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

विधायक दल के नेताओं को वीआइपी में जगह

राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं को भी वीआइपी में जगह दी गयी है. माले के महबूब आलम वीआइपी में बैठे.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

जीतन राम मांझी पहुंचे 

सांसद रमा देवी, प्रिंस राज, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सुनील कुमार पिंटू, रामकृपाल यादव भी पहुंचे. साथ ही राजद के सांसद मनोज झा, भाजपा के सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी आए है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

प्रेक्षागृह दो भाग में विभाजित

कार्यक्रम स्थल पर प्रेक्षागृह दो भाग में विभाजित है. आगे के हिस्से में मंत्री, सांसद और विधानसभा के कमेटियों के सभापति के लिए सीटें तय है. इसके बाद बैरेकेटिंग कर पीछे विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के बैठने की व्यवस्था है. इसी में मीडिया के लिए जगह दी गयी है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पटना एयरपोर्ट पहुंचे पीएम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट पहुँच चुके हैं. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागु चौहान ने समेत कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया. यहां से बिहार विधानसभा जाएंगे पीएम.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे सीएम व राज्यपाल 

पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागु चौहान.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बंद

पीएम के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन किया गया बंद. एक घंटे से पहले फ्लाइट ऑपरेशन है बंद.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए तैयार कार्यक्रम स्थल 

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

कार्यक्रम के लिए पहुंचे सांसद और विधायक 

बिहार विधानसभा के आद्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. कार्यक्रम में सांसद रामनाथ ठाकुर, सांसद गोपाल जी ठाकुर समेत कई विधायक एवं पूर्व विधायक पहुँच चुके हैं.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

शताब्दी समापन समारोह के लिए पहुंचने लगे अतिथि 

पटना में बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह के लिए अतिथियों का प्रवेश प्रारंभ हो चुका है. सभी को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश करने की अनुमति मिल रही है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

देवघर एयरपोर्ट का बिहार के शहरों को भी लाभ

देवघर एयरपोर्ट बनने से बिहार के भी कई शहरों को इसका फायदा मिलेगा. बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई आदि शहर देवघर के पास होने के कारण इस एयरपोर्ट का लाभ उठा पाएंगे. अब इन शहरों के लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना या दरभंगा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

एयरपोर्ट से विधानमंडल परिसर तक कड़ा पहरा

पीएम मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट से विधानमंडल परिसर तक 25 मजिस्ट्रेट, 250 पुलिस पदाधिकारियों व एक हजार जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस दौरान पटना पुलिस ने होटल और लॉज वगैरह की तलाशी भी कड़ी कर दी है. एयरपोर्ट, सचिवालय समेत कई इलाकों के होटल और लॉज वगैरह में तलाशी अभियान शुरू किया गया है. वाहनों को भी चेक किया जा रहा है.

12:49 AM. 13 Jul 22 12:49 AM. 13 Jul

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आ रहे हैं. इसे लेकर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारी पटना में की जा रही है. जिला प्रशासन ने पूरे एयरपोर्ट क्षेत्र को सेक्टरों में बांटा है और दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

बीजेपी का बड़ा दावा 

प्रधानमंत्री के बिहार दौड़े से पहले भाजपा ने बड़ा दावा किया है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है की केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए बड़ी मदद देने जा रही है.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

विशेष राज्य के दर्जे की उठी मांग 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठने लगी है. राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है की बिहार के लोगों की नजर पीएम पर होगी की क्या वह विशेष राज्य के दर्जे का ऐलान करेंगे. वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने फेसबुक पोस्ट में कहा की उम्मीद है की पीएम मोदी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

मंच पर नौ लोगों के बैठने की व्यवस्था 

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं. विधानसभा पार्किंग स्थल पर बने मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री के साथ कुल नौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बैठने की व्यवस्था की गयी है.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

सुरक्षा को लेकर यातायात में बदलाव 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना आ रहे हैं. प्रधानमंत्री का दौरा शाम के वक्त है लेकिन उनके दौरे को लेकर राजधानी पटना के ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. कई रास्तों पर ट्रैफिक आम जनता के लिए बंद रहेगा, इसलिए अगर आप भी पटना की सड़कों पर आज निकलने वाले हैं तो इस पूरी खबर को ध्यान से पढ़ लीजिए. पटना के कई रास्तों को शाम 4 बजे से आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

करीब डेढ़ घंटा का होगा कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में करीब एक घंटा 40 मिनट के अपने कार्यक्रम के दौरान वह बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरा होने पर परिसर में नव स्थापित शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री विधानसभा में स्थापित होनेवाले नये संग्रहालय की आधार शिला रखेंगे. इस संग्रहालय में विभिन्न गैलरी होगी जो बिहार में लोकतंत्र के उद्भव व विकास से संबंधित होगी. संग्रहालय में कांफ्रेंस हॉल का भी निर्माण होगा जिसकी क्षमता 250 लोगों के बैठने की होगी. प्रधानमंत्री विधानसभा में गेस्ट हाउस की भी आधारशिला रखेंगे.

6:14 PM. 12 Jul 22 6:14 PM. 12 Jul

शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आ रहे प्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आयेंगे. इसको लेकर बिहार विधानसभा परिसर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. पटना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री विधानसभा परिसर में आयोजित कई आयोजनों में भाग लेंगे. इसमें विधान सभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

PM Modi In Patna Bihar Live : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पटना आयेंगे. इसको लेकर बिहार विधानसभा परिसर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. पटना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री विधानसभा परिसर में आयोजित कई आयोजनों में भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >