PM Modi: 24 अप्रैल से 24 घंटे पहले सील होगा भारत- नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

PM Modi Bihar Visit: भारत- नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट घोषित किया है. पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर बॉर्डर एरिया में जवान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए भारत- नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पीएम मोदी के आने से 24 घंटे पहले नेपाल सीमा पूरी तरह सील कर दी जाएगी. दोनों देशों के सुरक्षा बल अपने-अपने इलाकों में चौकसी बरतेंगे और 24 घंटे गश्ती की जाएगी. इस दौरान नाइट विजन डिवाइस का भी इस्तेमाल होगा.

भारत और नेपाल के अधिकारियों ने की बैठक

पीएम मोदी के दौरे के संबंध में SSB के 48वें ऑफिस में भारत-नेपाल सीमा समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा और नेपाल के सिरहा जिले के सीडीओ विश्व प्रकाश आरिया ने की. बैठक में नेपाल के चार जिलों के अधिकारी भी शामिल हुए. इसमें पीएम के दौरे को लेकर सीमा पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खुफिया एजेंसियों की नजर से नहीं बच पाएगा कोई असामजिक तत्व

सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति की पहचान की गहन जांच होगी. केवल वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही आवाजाही की इजाजत दी जाएगी. दोनों देशों के अधिकारियों ने पीएम की सुरक्षा के लिए आपसी तालमेल से कदम उठाए हैं और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. बैठक में यह भी तय हुआ कि बॉर्डर पर गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि ड्रग्स, खासकर कोरेक्स और अन्य नशीली दवाओं की तस्करी के साथ- साथ मानव तस्करी पर भी रोक लगाई जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिला नया पर्यटन केंद्र, छपरा का डच मकबरा अब होगा संरक्षित स्मारक

सभा सफल बनाने में जुटे बीजेपी-जदयू के नेता

पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए में शामिल दल तन-मन-धन से जुटे हुए हैं. केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह, संजय झा, अशोक चौधरी समेत कई नेता तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. उनके अलावा बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी इस दौरे को लेकर कई बैठक कर चुके हैं. 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी के भौड़ागढ़ी स्थित एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी के इस दौरे से बिहार के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >