PM Modi का बड़ा ऐलान : 13 जनवरी को वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगा क्रूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी यानी वाराणसी से चलने वाला यह क्रूज शिप गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी से होते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जायेगी. इस दौरान यह क्रूज 3,200 किलोमीटर लंबा जलमार्ग तय करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. पश्चिम बंगाल को हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने के बाद पीएम ने हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स में मौजूद लोगों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने ऐलान किया कि 13 जनवरी 2023 को अपनी तरह का पहला क्रूज वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगा.

3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा क्रूज शिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी यानी वाराणसी से चलने वाला यह क्रूज शिप गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी से होते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जायेगी. इस दौरान यह क्रूज 3,200 किलोमीटर लंबा जलमार्ग तय करेगा. पीएम ने बंगाल के लोगों से आग्रह किया कि वे भी इस क्रूज शिप में यात्रा करने का आनंद लें. उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के जरिये रेलवे स्टेशन को हाई-वे से, हाई-वे को एयरपोर्ट से और वाटर-वे से कनेक्ट किया जा रहा है.

जलमार्गों से व्यापार और टूरिज्म को देंगे बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत न हो. एक समय था, जब टूरिज्म और व्यापार के लिए जलमार्गों का बड़े पैमाने पर हमारे देश में इस्तेमाल होता था. यही वजह है कि नदियों के किनारे बहुत से शहर बसे. नदियों के तट पर औद्योगिक विकास हुआ. इस विरासत को सैकड़ों वर्षों की गुलामी और उसके बाद सरकारी उदासीनता ने खत्म कर दिया.

Also Read: पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से माफी मांगी, बताया इतिहास में 30 दिसंबर का महत्व
भारत की नदियों में आधुनिक क्रूज चलाने के लिए कर रहे काम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की नदियों में आधुनिक क्रूज चलें. जलमार्ग से व्यापार हो. टूरिज्म बढ़े. इस दिशा में उनकी सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने बांग्लादेश सरकार के सहयोग से गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों के बीच वाटर-वे लिंक स्थापित करने का भी काम किया. 13 जनवरी 2023 को काशी से एक क्रूज जा रहा है, जो बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा.

बंगाल के लोग पर्यटन में भी देश का रखते हैं ख्याल

प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों को नमन किया. कहा कि बंगाल के लोगों में देश की मिट्टी के प्रति जो प्रेम रहा है, उसका वे हमेशा कायल रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों को जानने के लिए,भ्रमण करने के लिए बंगाल के लोगों में जो उत्साह होता है, वह अद्भुत होता है. मौका मिलते ही बहुत से लोग किसी और देश में घूमने निकल जाते हैं. लेकिन, बंगाल के लोग हमेशा अपने देश को प्राथमिकता देते हैं. बंगाल के लोगों में पर्यटन में भी देश प्रेम की भावना दिखती है.

Also Read: युवा देश के लिए भारतीय रेल भी युवा अवतार ले रहा है, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद बोले पीएम मोदी
हर दिन का उपयोग राष्ट्र निर्माण में लगाना है, हमें रुकना नहीं है

उन्होंने कहा कि आज जब देश में कनेक्टिविटी बढ़ रही है, तो इससे ईज ऑफ ट्रैवल भी उतना ही बढ़ रहा है. इसका बड़ा लाभ बंगाल के लोगों को भी मिल रहा है. पीएम ने इस अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की रचना भी पढ़ी- जिसका अर्थ है- हे मेरे देश की माटी, तुम्हारे आगे मैं नतमस्तक हूं. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को बहुत भरोसे से देख रही है. इस भरोसे को बनाये रखने के लिए हर भारतीय को पूरी शक्ति लगा देनी है. हमें हर दिन का उपयोग राष्ट्र निर्माण में लगाना है. हमें रुकना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >