15 से शुरू होगा महुली घाट स्थित पीपा पुल, जानें किन वाहनों को मिलेगी गुजरने की अनुमति

इसकी सूचना बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम विलास यादव ने दी है.

सरैंया: भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के महुलीघाट स्थित पीपापुल 15 नवंबर से आने-जानेवाले छोटे वाहनों एवं राहगीरों के लिए चालू कर दिया जायेगा. इसकी सूचना बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता राम विलास यादव ने दी है.

उन्होंने बताया कि 732 मीटर की लंबाई में सभी पीपा को गंगा नदी में लगाने का कार्य समाप्त हो गया है. बस पुल के दोनों छोर पर जेटी का कार्य चल रहा है. जेटी का कार्य हो जाने के बाद दोनों तरफ एप्रोच सड़क बना कर आवागमन के लिए चालू कर दिया जायेगा.

पीपा पुल चालू हो जाने से उत्तरप्रदेश के बलिया जिले एवं बिहार राज्य के छपरा जिला अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में जानेवाले यात्रियों को काफी कम दूरी तय कर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जायेंगे.

पीपा पुल बंद होने से गंगापार बसा बड़हरा प्रखंड की ख्वासपुर पंचायत के लोगों के साथ छात्र- छत्राओं को पठन-पाठन के लिए पूरे बरसात में जान जोखिम में डाल कर जिला एवं प्रखंड मुख्यालय आन-जाना हो रहा था.

इस पीपा पुल के शुरू हो जाने से सैकड़ों किलो मीटर बक्सर होते हुए उत्तरप्रदेश के बलिया जानेवाले यात्रियों को महज लगभग 45 किलोमीटर की यात्रा कर बलिया शहर पहुंचने काफी समय की बचत होगी.

वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि पीपा पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होगा, जिसकी लिखित सूचना जिला पदाधिकारी सहित स्थानीय थाने को दे दी जायेगी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.