बिहार: नवादा में पिकअप ने खड़ी बस में मारी टक्कर, आम लोड करवाने भागलपुर जा रहे चालक की मौत

नवादा में एक पिकअप ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गयी. चालक भभुआ का रहने वाला था और आम लोड करने के लिए पिकअप लेकर भागलपुर जा रहा था. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

नवादा में एक भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप चालक की मौत हो गयी. तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने एक बस में टक्कर मार दी जिससे पिकअप के चालक की मौत हो गयी. घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास की है. मृतक भभुआ का रहने वाला जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आम लेने भागलपुर जा रहा था चालक

नवादा के बैजनाथपुर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. वहीं अंदर सवार चालक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी फौरन मौके पर पहुंचे. पिकअप चालक के शव को जब्त किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिकअप लेकर चालक आम लेने के लिए भागलपुर जा रहा है. मृतक भभुआ का रहने वाला था.

Also Read: बिहार: आरा में सड़क किनारे खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, टायर बदल रहे चालक का सिर धड़ से हुआ अलग
बाइक की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, रेफर

एक अन्य घटना में हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ-नवादा पथ पर गुफा मोड़ के समीप तेज रफ्तार में रहे बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी को चिंताजनक हालत में नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया.बताया गया है कि प्रदीप पंडित साइकिल से अपना घर धनवां जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में नवादा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें हिसुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया. बाइक सवार बाइक लेकर भागने में सफल रहा. घटना बुधवार की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >