PHOTOS: झरनों की आवाज, ठंडी हवाएं और हरियाली का जादू, बिहार के 5 वॉटरफॉल्स के बारे में जानिए जहां जाने से खुद को रोक नहीं पायेंगे

1 / 6
PHOTOS: झरनों की आवाज, ठंडी हवाएं और हरियाली का जादू, बिहार के 5 वॉटरफॉल्स के बारे में जानिए जहां जाने से खुद को रोक नहीं पायेंगे
फुल स्क्रीन में देखें

बिहार के वॉटरफॉल्स

Famous Waterfalls In Bihar: बिहार में कई ऐसे वॉटरफॉल हैं, जो अपने आप में अद्भुत हैं. मॉनसून के दिनों में इन जगहों का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ककोलत वॉटरफॉल, धुआ कुंड वॉटरफॉल समेत 5 ऐसे वॉटरफॉल के बारे में आपको बतायेंगे, जहां आप खुद को जाने से रोक नहीं सकेंगे. खूबसूरत वॉटरफॉल को देखना आपके मन को शांति और सुकून से भर देगा.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

ककोलत वॉटरफॉल

ककोलत वॉटरफॉल

मॉनसून के मौसम में घूमने के लिए बिहार के नवादा जिले का ककोलत वॉटरफॉल बेहतरीन जगह है. नवादा से करीब 33 किलोमीटर दूर यह वॉटरफॉल 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसका पानी पूरे साल ठंडा रहता है. हरियाली से घिरी यह जगह पिकनिक, स्विमिंग और नेचर लवर्स के लिए खास आकर्षण है. आसपास मौजूद पुराने मंदिर इसकी धार्मिक महत्ता भी बढ़ाते हैं.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

करकट वॉटरफॉल

करकट वॉटरफॉल

कैमूर जिले की पहाड़ियों में मौजूद करकट झरना बिहार के खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है. झरने का ठंडा पानी, आसपास की हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं. इसके साथ ही पास में स्थित कैमूर वन्यजीव अभयारण्य इस जगह को और खास बनाता है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मंझर कुंड

मंझर कुंड

रोहतास जिले में सासाराम के पास मंझर कुंड बिहार का एक आकर्षक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. बरसात के मौसम में अगस्त-सितंबर के दौरान यहां झरने का पानी भरने से कुंड की खूबसूरती देखते ही बनती है. ठंडे पानी, हरियाली और शांत माहौल के बीच पर्यटक यहां गर्मी से राहत पाने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं. यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए खास है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

तेलहर वॉटरफॉल

तेलहर वॉटरफॉल

बिहार के कैमूर जिले में तेलहर वॉटरफॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. यहां पहुंचने का सफर भी रोमांच से भरा होता है, जहां घने जंगलों और घुमावदार रास्तों के बीच मनमोहक नजारे देखने को मिलते हैं. झरने के पास बहता पानी, ताजी हवा और पक्षियों की आवाज सुकून देती है. पास का मां मुंडेश्वरी मंदिर भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

धुआ कुंड वॉटरफॉल

धुआ कुंड वॉटरफॉल

रोहतास जिले के कैमूर पठार पर मौजूद धुआं कुंड अपनी अनोखी प्राकृतिक छटा के लिए जाना जाता है. यहां गिरते पानी से बनने वाली भाप धुएं जैसा फील कराती है, जो इसे खास बनाती है. चारों ओर फैली हरियाली, घाटियां और चट्टानी नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. यह जगह पिकनिक, ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और नेचर के पास समय बिताने के लिए शानदार विकल्प है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >