Petrol Diesel Price: पटना- दरभंगा में पेट्रोल- डीजल हुआ महंगा, भागलपुर सहित इन शहरों का भी रेट जानें

Petrol Diesel Price - पटना में पेट्रोल 64 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया.

पटना. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से पूरे देश के लोग परेशान हैं. प्रदेश का भी कुछ वैसा ही हाल है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से सीधे बजट पर प्रभाव पड़ता है. वहीं, बिहार के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ोतरी हुई है. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, समस्तीपुर समेत अन्य शहर भी शामिल है. वहीं, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की कमी आई है.

इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा

तेल कंपनियों ने बिहार कई जिलों में आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है. इससे त्योहार के इस महीने में आपका बजट बिगड़ सकता है. पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, छपरा, समस्तीपुर समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. वहीं, भागलपुर, गया, पूर्णिया समेत कई शहरों में तेल सस्ता हो गया.

पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

बता दें कि पटना में पेट्रोल 64 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया. राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये में बिक रहा है. हालांकि, गया में पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे और डीजल में 24 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई. वहीं, इसके अलावा औरंगाबाद, बक्सर, बेगूसराय, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, बिहारशरीफ, नवादा, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, शेखपुरा, सीतामढ़ी और सुपौल में भी शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है.

सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की कीमत जारी होती है

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं. जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं.

बिहार के प्रमुख शहरों में जानें- Petrol Diesel Price

शहर- पेट्रोल – डीजल

पटना- 108.12 प्रति रुपये- 94.86 प्रति रुपये

गया – 108.26 रुपये प्रति लीटर – 94.98 रुपये प्रति लीटर

भागलपुर – 107.82 रुपये प्रति लीटर – 94.56 रुपये प्रति लीटर

मुजफ्फरपुर -108.07 रुपये प्रति लीटर – 94.79 रुपये प्रति लीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >