दम घुटने से मुंगेर के चार लोगों की दिल्ली में मौत, अंगीठी जलाकर सोया था परिवार

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के खेरा कलां में शनिवार की देर रात एक घर में कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से एक ही परिवार के चार सदस्य की दम घुटने से मौत हो गई. सभी मृतक शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के अग्रहण पंचायत स्थित मंझगांय गांव के रहने वाले थे.

मुंगेर. दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के खेरा कलां में शनिवार की देर रात एक घर में कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से एक ही परिवार के चार सदस्य की दम घुटने से मौत हो गई. सभी मृतक शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के अग्रहण पंचायत स्थित मंझगांय गांव के रहने वाले थे.

मृतकों में सभी एक ही परिवार के

बताया जाता है कि मंझगांव निवासी 40 वर्षीय राकेश उर्फ दीनानाथ, उनकी 38 वर्षीय पत्नी ललिता, आठ वर्षीय पुत्र पीयूष व सात वर्षीय सनी की मौत दिल्ली में हो गई. मौत की खबर के बाद मृतक के पैतृक गांव में मातम पसरा है.

दम घुटने से हुई मौत

एक ही परिवार के चार लोगों की कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से दम घुटने से मौत हुई है. मौत की खबर के बाद मृतक की वृद्ध विधवा मां और भाई झाबो सिंह जो जन्मांध है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है. दीनानाथ अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था.

गांव के लोग भी इस घटना से गमजदा

मृतक के चचेरा भाई रामगुलाम सिंह ने बताया कि ठंड के मौसम में कमरा के अंदर कोयले की अंगीठी से निकलने वाले धुएं से दम घुटने से कमरे में सो रहे चारों व्यक्ति की मौत हो गई. रविवार को खबर मिली, उसके बाद से परिवार में मातम पसर गया. गांव के लोग भी इस घटना से गमजदा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >