Patna News : जमीन विवाद को लेकर मौदही में परिवार का अनशन, न्याय की मांग

Patna News : बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार बुधवार से अनशन पर बैठ गया है. पीड़ित परिवार गांव में धरना देकर प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है.

Patna News : (मोनु कुमार मिश्रा) बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार बुधवार से अनशन पर बैठ गया है. पीड़ित परिवार गांव में धरना देकर प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है.

जमीन पर कब्जा करने व रास्ता निकालने का आरोप

पीड़ित मदन कुमार मस्ताना ने बताया कि मौजा मौदही, थाना संख्या-62 के खाता संख्या-52 एवं खेसरा संख्या-624 की करीब 1.5625 डिसमिल जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है. जमीन की मापी भी कराई जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा उस जमीन पर कब्जा करने और रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है. परिवार का आरोप है कि 11 मई को गांव के ही प्रेमधर राय एवं उनके परिजनों द्वारा जेसीबी मशीन से जमीन पर मिट्टी भराई कराने की कोशिश की गई. विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी भी दी गई.

सामग्री रखने के ली थी जमीन अब नहीं कर रहा खाली

धरना पर बैठे पूर्व पंचायत समिति सदस्य मदन कुमार मस्ताना ने बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने घर निर्माण के दौरान ईंट, बालू एवं अन्य सामग्री रखने के लिए अस्थायी रूप से जमीन दी थी, लेकिन अब तक वह जमीन खाली नहीं की गई है और उसी पर नाली एवं रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

इस मामले में पीड़िता लालती देवी, पति स्वर्गीय अवध नारायण प्रसाद, द्वारा थाना एवं अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी. हालांकि, परिवार का कहना है कि अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है. अनशन की सूचना के बाद पूरे गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही और मामला चर्चा का विषय बना रहा.

इसे भी पढ़ें: आधार में गलती या अपडेट की चिंता खत्म, डाकघरों में 23 मई तक विशेष अभियान

.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >