पटना : दानापुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

Danapur Youth Death : पटना के दानापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शौच के लिए निकले 22 वर्षीय युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने शव को बरामद कर पुलिस को सूचित किया है.

Danapur Youth Death : पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र के अकिलपुर थाना अंतर्गत बभंगामा बंगलापर में शनिवार की रात पानी भरे गड्ढे में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया गया कि युवक शौच के लिए गांव के बधार की ओर गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

काफी खोजबीन के बाद मिला शव

मृतक की पहचान बभंगामा बंगलापर निवासी चंदेश्वर राम के 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार राम के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पानी भरे गड्ढे में काफी देर तक खोजबीन की. इसके बाद युवक का शव बरामद किया गया.

मृतक मिंटू का फाइल फोटो

शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मंटू कुमार राम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात मंटू शौच के लिए गांव के बधार की ओर गया था. इसी दौरान पानी भरे गहरे गड्ढे में पैर फिसलने के बाद वह डूब गया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने अकिलपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की. स्थानीय लोगों की मदद से पानी भरे गड्ढे से शव बरामद किया गया.

मुखिया प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात

मुखिया मिंता देवी के प्रतिनिधि वकील राय ने बताया कि शौच के लिए जाने के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. साथ ही अनुमंडल प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अकिलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बिहार डाक विभाग में पीएस ग्रुप बी अधिकारियों का तबादला, बांकीपुर से पटना साहिब तक बदली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >