बिक्रम में बाइक सहित आहार में डूबा, युवक की मौत

शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के महामाया स्थान के पास आहार में बाइक सहित गिर गया. हादसे में युवक की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, बिक्रम शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के महामाया स्थान के पास आहार में बाइक सहित एक गिया. हादसे में युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 7 बजे के करीब महामाया स्थान के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आहार में गिर गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक सवार के शव को बाहर निकाला. युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के गांव लई निवासी सोहन चौधरी के पुत्र विशाल चौधरी (20वर्ष) के रूप में की गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर चीत्कार मारकर रोने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >